Chamba News: रात को व्यवस्था जांचने के लिए पहुंच गए सीएमओ

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर जांचीं सेवाएंसंवाद न्यूज एजेंसीचंबा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहो में रात के समय मरीजों को बेहतर सेवाएं मिल रही हैं या नहीं, इसकी जांच करने के लिए सीएमओ डॉ. जालम अचानक सीएचसी साहो पहुंच गए। उन्होंने अपने आने के बारे में किसी को भी सूचना नहीं दी थी। सोमवार रात आठ बजे अचानक सीएचसी पहुंचे और वार्ड में उपचाराधीन मरीजों के पास चले गए। यहां पर उन्होंने मरीजों से इलाज और स्टाफ के व्यवहार को लेकर पूछताछ की। इसमें सभी मरीजों ने संतोष जाहिर किया। इसके बाद उन्होंने रात में डयूटी देने वाले स्टाफ की जांच पड़ताल की। सभी स्टाफ अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद मिला। उन्होंने आपातकालीन सेवाओं, आवश्यक दवाइयों समेत चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता और कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जरूरी दवाइयां और उपकरण हमेशा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखें और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि जिन स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को इंडोर वार्ड की सुविधा प्रदान की जा रही है, उनका चरणबद्ध तरीके से निरीक्षण किया जाएगा ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने ये भी निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर उपचार, स्वच्छ वातावरण और बेहतर देखभाल सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है।

#TheCMOArrivedAtNightToCheckTheArrangements. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 17:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: रात को व्यवस्था जांचने के लिए पहुंच गए सीएमओ #TheCMOArrivedAtNightToCheckTheArrangements. #VaranasiLiveNews