Rohtak News: सरकारी स्कूलों में दम तोड़ रहा डिजिटलीकरण का दावा

रोहतक। शिक्षा विभाग का राजकीय विद्यालय में डिजिटलीकरण का दावा दम तोड़ रहा है। यहां विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए रखे गए कंप्यूटर आज भी खराब हालत में हैं। कंप्यूटर लैब की हालत ऐसी हैं कि शायद ही विद्यार्थियों ने इसे चलाकर देखा हो। विभाग के अनुसार जिले में केवल 5 प्रतिशत ही कंप्यूटर चल रहे हैं।शिक्षा विभाग की ओर से जिले के करीब 195 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च विद्यालयों में विद्यार्थियों को कंप्यूटर युग से जोड़ने के लिए कंप्यूटर लैब स्थापित की थी। वर्ष 2011 से 2015 में लाखों रुपये खर्च कर करीब 20-20 कंप्यूटर विद्यार्थियों के लिए रखे गए लेकिन अब इन कंप्यूटर का न चलन रहा और न ही रख-रखाव। हाल ए लैब संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने सोमवार को विद्यालयों में कंप्यूटर लैब की स्थिति जांची तो गांधी कैंप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कंप्यूटर लैब में वर्ष 2009 में रखे गए 20 से अधिक कंप्यूटर बिल्कुल खराब होकर खत्म हो चुके हैं। विद्यालय के पीएमश्री बनने के बाद आए 14 कंप्यूटर सक्रिय हैं। मॉडल टाउन पीएमश्री राजकीय विद्यालय की कंप्यूटर लैब में वर्ष 2011 में रखे गए 20 कंप्यूटर खराब पड़े हैं। इन कंप्यूटर का इस्तेमाल न होने से धूल जम रही है। नए 13 कंप्यूटर चालू हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के सभी राजकीय विद्यालयों में लैब बंद है। लैब में पसरा रहता है सन्नाटा कंप्यूटर शिक्षिका शर्मिला ने बताया कि वर्ष 2011-2015 में आए कंप्यूटर को एन कंप्यूटिंग से चालू किया जाता है। एन कंप्यूटिंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल अब नहीं होता। इसकी सहायता से करीब 10 से अधिक कंप्यूटर को कनेक्ट किया जाता था लेकिन अब एन-कंप्यूटर ही खराब हो चुके हैं। विद्यार्थियों के लिए इन्हें चलाया जाए तो इनके इक्यूपमेंट व सॉफ्टवेयर भी नहीं मिल रहे हैं। मुख्यालय ने वर्ष 2014-2015 से पहले की कंप्यूटर लैब को आउटडेटिड घोषित कर दिया है। इन कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर को अपडेट नहीं किया जा सकता है। मुख्यालय में इनकी जानकारी भेज दी गई है। हरियाणा परियोजना परिषद की ओर इस वर्ष नई लैब का बजट आवंटित होने की उम्मीद है। - सुमन हुड्डा, जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा। विद्यालय में कंप्यूटर चलाने का मौका नहीं मिल रहा है। अगर कुछ कंप्यूटर चलते हैं तो उन्हें बच्चों की संख्या अनुसार एडजेस्ट किया जाता है। काफी कंप्यूटर खराब पड़े हैं। - सोनालिका, छात्रा। आज के दौर में कंप्यूटर बेहद जरूरी है लेकिन उनकी उपलब्धता न होने के कारण हम वंचित हो रहे हैं। हालांकि, टीचर थ्योरी पार्ट को कुछ कंप्यूटर से पढ़ा देती है। - अलिशा, छात्रा। 19-रोहतक के राजकीय विद्यालय में धूल से अटे कंप्यूटर लैब के बंद अवस्था में पड़े कंप्यूटर। संवाद 19-रोहतक के राजकीय विद्यालय में धूल से अटे कंप्यूटर लैब के बंद अवस्था में पड़े कंप्यूटर। संवाद

#TheClaimOfDigitizationInGovernmentSchoolsIsFaltering #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 14, 2026, 19:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: सरकारी स्कूलों में दम तोड़ रहा डिजिटलीकरण का दावा #TheClaimOfDigitizationInGovernmentSchoolsIsFaltering #VaranasiLiveNews