Hardoi News: निकाय ने सफाई कर्मियों के माध्यम से शुरू कराई गई नालों की सफाई
हरदोई। मानसून की बरसात में पानी निकास और जलभराव की समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। निकाय ने ठेका सफाई कर्मियों के माध्यम से नालों की सफाई शुरू कराई है। रविवार को भी नालों की सफाई का काम कराया गया। ठेका सफाई कर्मियों ने शाहजहांपुर सड़क किनारे के नालों की सफाई से काम की शुरुआत की।मानसून आने में अब देर नहीं है। मानसून की बरसात में शहर में होने वाले जलभराव की समस्या के समाधान और सुचारु पानी निकासी के लिए नाले-नालियों की साफ-सफाई पर निकाय ने ध्यान दिया है। शहर में घरों और सार्वजनिक स्थलों के पानी निकास के लिए 52 नाले-नालियां हैं। इसमें तीन बड़े नालों की कूड़ा, सिल्ट सफाई के लिए ठेका दिया गया था। 49 नाले-नालियों की सफाई का काम विभागीय सफाई कर्मियों से कराया जा रहा है। शहर में नाले-नालियों की लंबाई करीब 53 किलोमीटर है।नाले-नालियों की साफ-सफाई की पड़ताल करते हुए खबर अमर उजाला ने तीन और चार जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसमें बड़े नालों की सफाई का दावा किया गया था। खबर प्रकाशन के बाद जिम्मेदारों ने इसका संज्ञान लिया और बड़े नालों की सफाई मशीन से कराने के साथ ही अन्य नाले-नालियों की सफाई का ठेका सफाई कर्मियों के माध्यम से कराना शुरू किया। रविवार को ठेका सफाई कर्मी शिवम, अनिल कपूर, मुन्ना और गौरव आदि की टीम शाहजहांपुर सड़क किनारे के नालों की सफाई करने में जुटी दिखाई दी।सफाई कर्मियों के माध्यम से नालों के किनारे की झाड़ी और नालों की गाद को साफ कराया जा रहा है। वहीं शहर के लोगों से भी अपील है कि नाले-नालियों में पॉलीथिन, प्लास्टिक बोतल आदि न डालें जिससे बरसात में पानी की निकासी सुचारु बनी रहे। -रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका फोटो 37: शाहजहांपुर सड़क किनारे के नाला की सफाई करते सफाई कर्मी। संवाद
#TheCivicBodyInitiatedTheCleaningOfDrainsThroughSanitationWorkers. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 23:14 IST
Hardoi News: निकाय ने सफाई कर्मियों के माध्यम से शुरू कराई गई नालों की सफाई #TheCivicBodyInitiatedTheCleaningOfDrainsThroughSanitationWorkers. #VaranasiLiveNews
