Uttarkashi News: मणिकर्णिका घाट पर बंद है चेजिंग रूम
श्रद्धालुओं के लिए कपड़े बदलने व सामान रखने की नहीं है व्यवस्थाउत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के चरम पर पहुंचते ही उत्तरकाशी के मणिकर्णिका घाट पर व्यवस्थाओं की पोल खुलने लगी है। घाट पर बने चेजिंग रूम के बंद होने से तीर्थयात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंगा स्नान के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालुओं को कपड़े बदलने और सामान सुरक्षित रखने के लिए उचित व्यवस्था नहीं मिल पा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द ही चेजिंग रूम खुलवाने की मांग की।चारधाम यात्रा के दौरान हर दिन बड़ी संख्या में तीर्थयात्री मणिकर्णिका घाट पहुंच रहे हैं लेकिन चेजिंग रूम बंद होने के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और परिवारों को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ रही है। यात्रियों को खुले में कपड़े बदलने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे असुविधा के साथ-साथ सुरक्षा और गोपनीयता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। तीर्थयात्रियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि चारधाम यात्रा जैसे महत्वपूर्ण समय में मूलभूत सुविधाओं का बंद होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं, स्थानीय निवासी राजेश प्रसाद, रमेश लाल, माधव प्रसाद, राजेंद्र सिंह का कहना है कि प्रशासन को यात्रा सीजन शुरू होने से पहले ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी चाहिए थी लेकिन अब तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तीर्थयात्रियों और व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मणिकर्णिका घाट पर चेजिंग रूम को जल्द चालू किया जाए।
#TheChangingRoomAtManikarnikaGhatIsClosed. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 24, 2026, 12:07 IST
Uttarkashi News: मणिकर्णिका घाट पर बंद है चेजिंग रूम #TheChangingRoomAtManikarnikaGhatIsClosed. #VaranasiLiveNews
