Himachal: केंद्र सरकार ने पूंजीगत निवेश के तहत हिमाचल को दिए 453.82 करोड़

केंद्र सरकार ने पूंजीगत निवेश के तहत हिमाचल प्रदेश को 453.82 करोड़ रुपये की मदद जारी की है। पूंजी निवेश के लिए राज्य को विशेष सहायता योजना के तहत यह आर्थिक सहायता जारी की गई है। इसे ऋण के रूप में बतौर विशेष सहायता जारी किया गया है। अलग-अलग मदों में 350.00 करोड़, 58.94 करोड़ और 44.88 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। राज्य वित्त विभाग ने 350 करोड़ रुपये की विशेष सहायता ऋण जारी करने की मंजूरी दी है। यह धनराशि राज्यों को पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता योजना 2025-26 के तहत वित्तीय प्रबंधन में दक्षता को बढ़ावा देने के लिए दी गई है। यह धनराशि वित्त मंत्रालय ने जारी की है। इस योजना के तहत यह धनराशि पूंजीगत परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

#CityStates #Shimla #HimachalCapitalInvestment #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 22:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: केंद्र सरकार ने पूंजीगत निवेश के तहत हिमाचल को दिए 453.82 करोड़ #CityStates #Shimla #HimachalCapitalInvestment #VaranasiLiveNews