Gorakhpur News: बालकों ने जीता रजत, बालिका टीम रही आठवें स्थान पर

गोरखपुर। प्रथम जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप में गोरखपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हरदोई जिले के अलीपुर में 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में जिले की बालक टीम ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, बालिका टीम प्रदेश स्तर पर आठवां स्थान हासिल करने में सफल रही।प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की बालक वर्ग की 32 और बालिका वर्ग की 30 टीमों ने हिस्सा लिया। गोरखपुर की बालक टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और उपविजेता बनी। वहीं, बालिका टीम ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला गोरखपुर खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने खुशी जताई। ट्रस्ट के महासचिव विनय कुमार जायसवाल ने खिलाड़ियों के साथ ही कोच और मैनेजर को बधाई दी। उन्होंने बताया कि गोरखपुर लौटने पर सभी खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया जाएगा।

#TheBoysWonSilver #WhileTheGirls'TeamFinishedInEighthPlace. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 01:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: बालकों ने जीता रजत, बालिका टीम रही आठवें स्थान पर #TheBoysWonSilver #WhileTheGirls'TeamFinishedInEighthPlace. #VaranasiLiveNews