Jhansi News: खजराहा स्टेशन के समीप रेल लाइन किनारे पड़ा मिला युवक का शव

झांसी। प्रेमनगर के नगरा निवासी विकास रायकवार (25) का शव खजराहा स्टेशन के समीप रविवार सुबह रेल लाइन किनारे पड़ा मिला। वह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसकी मौत की वजह साफ नहीं सकी है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। जीआरपी प्रभारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह करीब सात बजे रेल लाइन किनारे युवक का शव पड़ा मिला। उसकी मौत ट्रेन से टकराने के कारण हुई है। तलाशी लेने पर मृतक के पास से मोबाइल फोन मिला था। जिसके जरिये परिजनों ने संपर्क किया गया। भाई आकाश रायकवार ने बताया कि फोन उसके भाई विकास रायकवार (25) का है। वह फर्नीचर बनाने का काम करता था। वह दो दिन पहले शाम को काम की तलाश करने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्टेशन पर मिला अज्ञात शवप्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी ने करीब 48 वर्षीय युवक का शव मिला है। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उसके पास से एक बैग मिला है। जिसमें कपड़े आदि रखे थे। इसके अलावा उसके पास से कोई ऐसा सामान व दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

#TheBodyOfAYoungManWasFoundLyingOnTheRailwayLineNearKhajrahaStation. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 13, 2026, 02:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhansi News: खजराहा स्टेशन के समीप रेल लाइन किनारे पड़ा मिला युवक का शव #TheBodyOfAYoungManWasFoundLyingOnTheRailwayLineNearKhajrahaStation. #VaranasiLiveNews