Ambedkar Nagar News: पंखे के हुक से लटकता मिला विवाहिता का शव

सद्दरपुर। हंसवर के एकडल्ला निवासी चंदा (25) का शव बुधवार को उनकी ससुराल में पंखे के हुक के सहारे लटका मिला। टांडा के तेंदुआखास निवासी रामजग के मुताबिक उनके बेटे सोनू का विवाह 20 दिसंबर 2018 को चंदा के साथ आर्य समाज मंदिर सेक्टर एच अलीगंज लखनऊ में हुआ था। दोनों का एक पांच साल का बेटा राजा है। बेटा सोनू इन दिनों तमिलनाडु में नौकरी कर रहा है। पांच दिन पूर्व उनकी बहू मायके से आई थी। बृहस्पतिवार की सुबह हर दिन की तरह उनकी बहू ने उनके पोते राजा को स्कूल भेजा। इसके बाद दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चली गई। दोपहर 12 बजे पत्नी बहू के कमरे में उसे बुलाने गई तो पंखे के हुक में दुपट्टे के सहारे बहू का शव लटकता देख चीख पड़ी। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। (संवाद)

#UpNews #AmbedkarNagarNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 20:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambedkar Nagar News: पंखे के हुक से लटकता मिला विवाहिता का शव #UpNews #AmbedkarNagarNews #VaranasiLiveNews