भाजपा का एकमात्र उद्देश्य पंडित नेहरू को नीचा दिखाना है : सैलजा
जगाधरी। सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने बुधवार को जगाधरी विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र उद्देश्य पंडित जवाहरलाल नेहरू को नीचा दिखाने का रहा है, जबकि सच्चाई यह की आजादी के बाद देश की जर्जर व्यवस्था को पंडित जी ही पटरी पर लेकर आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस को कोसने की बजाय अपनी सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं। उन्होंने कहा कि झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करना भाजपा का एकमात्र एजेंडा है। एसआईआर की आड़ में भाजपा सही वोट काटना चाहती है। इसे लेकर हमें चौकन्ना रहने की जरूरत है। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा की सोच देश व समाज के प्रति ठीक नहीं है। आज संवैधानिक संस्थाएं सरकार के दबाव में काम कर रही हैं। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था खतरे में पड़ गई है। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा समाज में नकारात्मकता फैला रही है। उन्होंने कहा प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। व्यापारी, कारोबारी सुरक्षित नहीं हैं। सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। पेपर लीक आए दिन की बात हो गई है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। कुरुक्षेत्र सरकारी अस्पताल में बच्ची से हैवानियत के बारे में सैलजा ने निष्पक्ष जांच करने की पैरवी की। किसानों सैलजा ने कहा कि महीनों से डीएपी खाद नहीं है। सरकार पर्याप्त मात्रा में खाद होने का स्वांग रच रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस जनमानस की लड़ाई सड़क से सदन तक लड रही है। इस दौरान विधायक अकरम खान, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर, शहरी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, बलदेव श्योरान, पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर बत्रा, मोहन गुर्जर, सुरेश ढांडा, प्रो. राय सिंह, रवींद्र बबलू, मनोज जयरामपुर, मेम सिंह दहिया सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
#TheBJP'sSoleObjectiveIsToBelittlePanditNehru:Selja #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 00:52 IST
भाजपा का एकमात्र उद्देश्य पंडित नेहरू को नीचा दिखाना है : सैलजा #TheBJP'sSoleObjectiveIsToBelittlePanditNehru:Selja #VaranasiLiveNews
