वीजेडी मेथड से भिवानी की टीम ने जीता मैच
सक्षम शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेलीफोटो-7संवाद न्यूज एजेंसीझज्जर। रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड-ए में खेले गए पटौदी ट्रॉफी क्रिकेट मैच में बारिश के कारण भिवानी की टीम ने वीजेडी मेथड के आधार पर फतेहाबाद को 11 रन से हरा दिया। मैच में बहादुरगढ़ निवासी फतेहाबाद टीम के खिलाड़ी सक्षम शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।भिवानी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। फील्डिंग के दौरान सक्षम शर्मा ने एक कैच भी लपका।214 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहाबाद की टीम ने 18 ओवर में चार विकेट खोकर 87 रन बना लिए थे कि बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण मैच रोकना पड़ा। लगातार बारिश के चलते मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका। इसके बाद वीजेडी मेथड के आधार पर भिवानी की टीम को 11 रन से विजेता घोषित किया गया। सक्षम शर्मा ने 37 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 54 रन की शानदार पारी खेली।
#TheBhiwaniTeamWonTheMatchViaTheVJDMethod #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 14:03 IST
वीजेडी मेथड से भिवानी की टीम ने जीता मैच #TheBhiwaniTeamWonTheMatchViaTheVJDMethod #VaranasiLiveNews
