Rohtak News: आखिरी बार अन्न का दाना तक नहीं खा पाई ब्यूटी पार्लर संचालिका
विकास सैनी रोहतक। जिंदगी को अपने तरीके से जीने की चाह रखने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका माया आखिरी बार अन्न का दाना तक नहीं खा पाई। रोटियां व छाेले धरे के धरे रह गए। वीरवार सुबह पार्लर खोलने के वह खाना खाने की तैयारी कर रही थी। इसके लिए माता दरवाजा चौक स्थित एक दुकान से छाेले से खरीदे थे। खाना खाने से पहले ही भाई ज्वाला प्रसाद उर्फ लाला ने गला रेतकर बहन की जीवन लीला समाप्त कर दी। अमर उजाला ने आसपास के लोगों खासकर महिलाओं से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि माया हंसी-खुशी रहती थीं। माता दरवाजा निवासी विधि, करुणा व निधि ने बताया कि पार्लर पर उनका अक्सर जाना होता था। माया मेहनती व स्वाभिमानी थीं। लुधियाना निवासी पति रमन के शराब पीने व अन्य परेशानियों के चलते माया ने तलाक ले लिया था। इसके बाद वह जिंदगी को अब अपने तरीके से जीना चाहती थीं। इसके लिए वह अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती थीं। पार्लर भी इसीलिए शुरू किया था। काम बढ़ाने के लिए उसने कुछ समय पहले ही ग्लो बढ़ाने वाली फेस मसाज की चार लाख रुपये की मशीन खरीदी थी। इसके अलावा अन्य जरूरी उपकरण भी खरीदे थे। काम भी अच्छा चल रहा था। घर बनाने के लिए खरीदना था प्लाॅट : पिताबेटी माया सालभर से पार्लर चला रही थीं। उसका काम भी ठीक चल रहा था। पति से तलाक के बाद वह नए सिरे से जीवन बिता रही थीं। कुछ दिन पहले ही उसने घर बनाने की बात कही थी। कहा था कि ट्रैक्टर बेचकर पांच लाख रुपये की मदद कर दूंगा। उसकी अपने भाई से तीन माह पूर्व किसी बात पर अनबन हो गई थी। हमें तो पुलिस घर आई तो बेटी माया की हत्या का पता लगा। पुलिस ने ही उसके किसी के साथ रहने की बात भी बताई। - महेंद्र, (माया के पिता) कबीर कॉलोनी निवासीपुलिस माया की हत्या मामले में कार्रवाई कर रही है। पार्लर की जांच की गई है। यहां पार्लर का सामान, खाना व खून फैला हुआ था। मौके से खून के सैंपल व अन्य तथ्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। - सुशील कुमार, प्रभारी, पुरानी सब्जी मंडी थाना
#TheBeautyParlorOwnerCouldn'tEvenEatASingleGrainOfFoodForTheLastTime. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 26, 2025, 02:35 IST
Rohtak News: आखिरी बार अन्न का दाना तक नहीं खा पाई ब्यूटी पार्लर संचालिका #TheBeautyParlorOwnerCouldn'tEvenEatASingleGrainOfFoodForTheLastTime. #VaranasiLiveNews
