Noida News: मॉडल रोड को संवारेगा प्राधिकरण
नोएडा। शहर की पहली मॉडल रोड शशि चौक से सिटी सेंटर तक बने हुए करीब चार वर्ष हो गए हैं। अब नोएडा प्राधिकरण इसकी मरम्मत कराएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं। अधिकारियों ने बताया कि मॉडल रोड सेक्टर-38 शशि चौक से सेक्टर-32 सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास तक बनी हुई है। यहां पर लोगों के बैठने के लिए बेंच बनी हुई हैं। जगह-जगह आकर्षक लाइटें लगी हुई हैं। हरियाली के बीच गलियारा बना हुआ है। अब कुछ कमियां सामने आ रही हैं जिनको दुरुस्त किया जाएगा। संबंधित कार्यों पर करीब 35 लाख रुपये खर्चा आने का अनुमान है। प्राधिकरण के जीएम एस पी सिंह ने बताया कि एजेंसी चयन कर काम शुरू करवाया जाएगा। ब्यूरो
#TheAuthorityWillSpruceUpTheModelRoad. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 14, 2026, 16:30 IST
Noida News: मॉडल रोड को संवारेगा प्राधिकरण #TheAuthorityWillSpruceUpTheModelRoad. #VaranasiLiveNews
