Bareilly News: अलंकार पर लगे आरोप जांच में पुष्ट, मंडलायुक्त ने शासन को भेजी रिपोर्ट

बरेली। यूजीसी रेगुलेशन-2026 के विरोध में इस्तीफा देने वाले तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के खिलाफ विभागीय जांच पूरी हो गई है। जांच अधिकारी मंडलायुक्त शंभू कुमार ने आरोपों को सही मानते हुए शासन को रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट में कहा है कि सरकारी सेवा में रहते हुए सरकार की नीति के खिलाफ टिप्पणी करना, जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी करना सरकारी सेवक आचरण नियमावली का उल्लंघन है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, अलंकार अग्निहोत्री ने 26 जनवरी 2026 को सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा दिया था। घटनाक्रम का संज्ञान लेकर उन्हें निलंबित कर जिलाधिकारी शामली के कार्यालय से संबद्ध किया गया था। उनके खिलाफ उप्र सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के तहत विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। तत्कालीन मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी को जांच अधिकारी नामित किया गया था।आरोप था कि अग्निहोत्री ने त्यागपत्र के बाद केंद्र व प्रदेश सरकार को ब्राह्मण विरोधी बताया था। कॉरपोरेट कंपनी, विदेशी जनता पार्टी जैसे शब्द प्रयोग किए थे। जांच अधिकारी ने निष्कर्ष में लिखा कि शासकीय सेवा में अधिकारी का दायित्व समाज के सभी वर्गों और जातियों को समान दृष्टि से देखना है। त्यागपत्र में एक वर्ग विशेष और सरकार की नीति के संबंध में टिप्पणी को अनुचित मानते हुए आरोप सिद्ध पाया गया।वहीं, जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना देने, स्थानीय लोगों के साथ बयानबाजी और नारेबाजी के प्रकरण में माना कि अग्निहोत्री ने 26 जनवरी को त्यागपत्र देने के तत्काल बाद उसकी स्वीकृति की प्रतीक्षा किए बिना धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। जांच में इसे उप्र सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 के नियम 5-क (1) और नियम 7 (1) का उल्लंघन माना गया।स्पष्टीकरण में कहा- एसआईटी जांच की मांग भी की थीआरोप पत्र मिलने पर अग्निहोत्री ने स्पष्टीकरण में आरोपों को निराधार बताते हुए कहा था कि जिलाधिकारी कार्यालय में बातचीत के दौरान किसी ने उनके लिए ''''''''साला पंडित पागल हो गया है'''''''' जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस मामले में ब्राह्मण समाज की भावना आहत होने का हवाला देते हुए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित करने की मांग की थी। अपने भाषण को सरकार की नीतियों के विरोध में सांविधानिक अधिकारों के तहत दिया गया वक्तव्य बताया था।वीडियो कान्फ्रेंसिंग से हुई थी सुनवाईजांच अधिकारी के मुताबिक, अग्निहोत्री को 24 अप्रैल को अपना स्पष्टीकरण देने के बाद व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर दिया गया। छह जुलाई को सुनवाई की तिथि तय हुई, पर तत्कालीन मंडलायुक्त के स्थानांतरण के कारण दो नवंबर को दोबारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की गई, पर कोई नया तथ्य या साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। मंडलायुक्त शंभू कुमार ने बताया कि अभिलेखों, स्पष्टीकरण और उपलब्ध साक्ष्यों के परीक्षण के बाद आरोप सिद्ध पाए गए। जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई।अलंकार ने कहा- अब मुझे बर्खास्त कर दे सरकारपूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि उनके खिलाफ लगे सभी आरोप जांच में सिद्ध कर दिए गए हैं। ऐसे में सरकार उन्हें बर्खास्त कर दे। इस्तीफा देने के बाद उनके खिलाफ तीन आरोप पत्र जारी किए गए थे। कमिश्नर का पत्र मिलने के बाद जांच के निष्कर्ष सामने आए हैं। उन्होंने इस दस्तावेज को देश का ऐतिहासिक आरोप पत्र और सरकारी अभिलेख बताते हुए आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात भी कही है।

#TheAllegationsAgainstAlankarWereConfirmedInTheInvestigation #AndTheDivisionalCommissionerSentAReportToTheGovernment. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 24, 2026, 03:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: अलंकार पर लगे आरोप जांच में पुष्ट, मंडलायुक्त ने शासन को भेजी रिपोर्ट #TheAllegationsAgainstAlankarWereConfirmedInTheInvestigation #AndTheDivisionalCommissionerSentAReportToTheGovernment. #VaranasiLiveNews