Panipat News: कबूतरबाजी का आरोपी विदेश भागने की तैयारी में था, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

मतलौडा(पानीपत)। थाना मतलौडा पुलिस ने अहर गांव के कर्मवीर को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 54.75 लाख रुपये की ठगी के मामले में चौथे आरोपी करनाल के शेखपुरा के राहुल को वीरवार को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी को लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। वह विदेश भागने का प्रयास कर रहा था। आरोपी ने अपने तीन साथियों बंटी निवासी शेखपुरा, विकास चंद्र हैल्दर निवासी अनीशमाली गगनपुर नादिया पश्चिम बंगाल, चंचल राय निवासी कन्हन नागपुर महाराष्ट्र के साथ मिलकर अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप स्वीकार किए हैं। तीनों आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी राहुल से पांच हजार रुपये बरामद किए हैं। उसे शुक्रवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर न्यायालय में पेश किया। उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। मतलौडा थाना के अंतर्गत उरलाना चौकी प्रभारी रोबिन ने बताया कि अहर गांव के धर्मबीर ने वर्ष 2023 में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई कर्मवीर 10वीं पास है। गांव के बलवान व सोहन ने अपने साथी शेखपुरा गांव के राहुल के साथ मिलकर सितंबर 2021 में उससे व उसके भाई कर्मवीर से संपर्क किया। तीनों ने मिलकर कहा कि कर्मवीर को अमेरिका में अच्छी नौकरी लगवा देंगे। इसके लिए 20 लाख रुपये देने होंगे। राहुल ने गिरोह के सदस्यों अपनी पत्नी परमजीत, भाई बंटी, विकास चंद्रा हेल्दर व उसकी पत्नी दिपानविका निवासी अनीसमाली रणघाट पश्चिम बंगाल, चंचल राय निवासी स्वामी विवेकानंद नगर नागपुर महाराष्ट्र, अरिन्दम चौधरी निवासी गिलापोल अनिसमाली पश्चिम बंगाल व प्रदीप निवासी डालटन गंज पलामू झारखंड से मिलवाया। बॉक्सधमकी देकर पैसों के लिए किया मजबूरआरोपियों ने कहा कि वे काफी लड़कों को अमेरिका नौकरी दिलवा चुके हैं। उसने उनकी बातों पर विश्वास कर लिया। 29 सितंबर 2021 को राहुल उनके पास आकर सात लाख रुपये ले गया। इसके बाद 13 लाख रुपये व दस्तावेज ले गया। 15 अक्तूबर 2021 को भाई कर्मवीर के पास दुबई जाने की टिकट भेजकर आरोपी कहने लगे की डंकी के जरिये अमेरिका भेजा जाएगा। इसके बाद 27 दिसंबर 2021 को आरोपी अरिन्दम चौधरी ने अपने खाते में 4.50 लाख रुपये खाते में डाले। जनवरी 2022 में आरोपी राहुल फोन कर कहने लगा कि तुम्हारे भाई को अमेरिका पहुंचाने और अच्छी नौकरी दिलवाने के लिए और पैसों की जरूरत है। उसने और पैसे देने से मना किया तो आरोपी राहुल व उसकी पत्नी धमकी देने लगे कि खाता नंबर भेज रहे हैं। अगर एक सप्ताह में 22.50 लाख रुपये जमा नहीं कराए तो तुम्हारा भाई का मरा हुआ मुंह देखोगे। उसने डर के मारे खाते में चार बार में और 20.50 लाख रुपये जमा कराए। फरवरी 2022 में आरोपी राहुल फोन कर कहने लगा की तुम्हारा भाई बहुत बीमार है। उसके एक जानकार के खाते में दो लाख रुपये डालने की कही। 14 फरवरी 2022 को 1.75 लाख रुपये खाते में डालने के कही। बॉक्सनशे की ओवरडोज से भाई की मौत हुईआरोपी उसके भाई को नशा व ड्रग्स की ओवरडोज देते थे। इसकी वजह से उसका भाई अस्पताल में भर्ती कराया। 21 फरवरी 2022 को पता चला कि उसके भाई की मौत हो गई है। आरोपियों ने उसके भाई को ड्रग्स देकर बोलने से लाचार कर जान से मार दिया। आरोपियों ने 56.75 लाख में से आरोपियों से एक लाख 21 जुलाई व एक लाख 26 जुलाई को उसके खाते में ट्रांसफर किए और सात लाख रुपये के दो चेक देकर बाकी पैसे जल्द ही वापस देने का आश्वासन दिया। थाना मतलौडा में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।

#TheAccusedOfPigeonRacingWasPreparingToFleeAbroad #ArrestedFromDelhiAirport. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 03:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: कबूतरबाजी का आरोपी विदेश भागने की तैयारी में था, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार #TheAccusedOfPigeonRacingWasPreparingToFleeAbroad #ArrestedFromDelhiAirport. #VaranasiLiveNews