हाईवे पर दर्दनाक हादसा: नीलगाय से टकराकर पलटी थार, मां-बेटे की मौत; दिल्ली जाते समय हुआ हादसा
दिल्ली जाते समय हाईवे पर अचानक सामने आई नीलगाय से टकराकर थार अनियंत्रित हो गई। हादसे में राजातालाब थाना क्षेत्र के रमसीपुर गांव निवासी मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार रात बदायूं में हुए हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार शाम दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर किया गया। क्या है पूरा मामला रमसीपुर गांव निवासी कुसुम मिश्रा (48) पत्नी राजेश मिश्रा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती थीं। मंगलवार को वह परिवार के सदस्यों के साथ थार से दिल्ली जा रही थीं। वाहन शिवम मिश्रा (28) चला रहे थे। बदायूं में हाईवे पर रात के समय अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई, जिससे थार की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कुसुम मिश्रा और उनके बेटे शिवम मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शुभम मिश्रा (30) और सचिन मिश्रा (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। घायलों के साथ दोनों के शव लेकर घर आए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पिता राजेश मिश्रा समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजेश मिश्रा दिल्ली के करोल बाग में रेस्टोरेंट का कारोबार करते हैं। हादसे की खबर गांव पहुंचने के बाद रमसीपुर में भी शोक छा गया। परिजनों के मुताबिक, मृतक शिवम दो भाइयों और एक बहन में शामिल थे। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार शाम कुसुम मिश्रा और शिवम मिश्रा का हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiRoadAccident #AccidentNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 08:16 IST
हाईवे पर दर्दनाक हादसा: नीलगाय से टकराकर पलटी थार, मां-बेटे की मौत; दिल्ली जाते समय हुआ हादसा #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiRoadAccident #AccidentNews #VaranasiLiveNews
