Aligarh News: हेपेटाइटिस के 20 मरीजों की काउंसिलिंग के बाद जांच शुरू
रक्तदान के लिए पहुंचे लोगों को हेपेटाइटिस उजागर होने पर उनका रक्त नहीं लिया गया। अब उन्हें मेडिकल कॉलेज में उपचार मिलेगा। मंगलवार को आयोजित वर्कशॉप में 150 ऐसे लोग बुलाए गए थे, लेकिन अभी इनमें से 20 मरीज पहुंचे हैं, जिनकी काउंसिलिंग की गई और स्वास्थ्य की जांच शुरू कर दी है। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में पिछले चार माह में ऐसे 150 चिह्नित किए गए, जो रक्तदान के लिए आए थे, लेकिन हेपेटाइटिस होने के कारण उनका रक्त नहीं लिया गया। इसके बाद वे घर चले गए। आज तक उनके द्वारा कहीं उपचार नहीं लिया गया। मेडिसन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर पेट रोग विशेषज्ञ डाॅ.उबैश अशरफ बताते हैं कि इन सभी 20 लोगों की काउंसिलिंग की गई। साथ में उनके नमूने लिए गए हैं। अब यह परीक्षण कराया जा रहा है कि किसको किस स्तर की बीमारी है। उसके अनुसार इन सभी का उपचार किया जाएगा।
#AligarhNews #JNMedicalCollege #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 30, 2026, 02:50 IST
Aligarh News: हेपेटाइटिस के 20 मरीजों की काउंसिलिंग के बाद जांच शुरू #AligarhNews #JNMedicalCollege #VaranasiLiveNews
