सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: पुंछ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, पिस्टल और मैगजीन बरामद, संदिग्ध बैग से निकले हथियार
जिले की सुरनकोट तहसील में शनिवार देर शाम को तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने हाड़ी बुडडा क्षेत्र में प्राकृतिक गुफा में बना एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया। ठिकाने से पिस्टल, दो मैगजीन, खाने-पीने का सामान, कपड़े एवं अन्य सामान बरामद किया। सैन्य प्रवक्ता की तरफ से एक्स पर साझ़ा की गई जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने सूचना के आधार पर सुरनकोट तहसील के हाड़ी बुडडा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान प्राकृतिक गुफा में एक संदिग्ध बैग देखा। इसकी तलाशी लेने पर उसमें से उपरोक्त सामान बरामद हुआ। इस आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करने के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
#CityStates #Poonch #TerroristHideoutDestroyed #PoonchNews #SurankoteTehsil #SearchOperation #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 11:06 IST
सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: पुंछ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, पिस्टल और मैगजीन बरामद, संदिग्ध बैग से निकले हथियार #CityStates #Poonch #TerroristHideoutDestroyed #PoonchNews #SurankoteTehsil #SearchOperation #VaranasiLiveNews
