Bihar: मस्जिद के सामने युवकों ने लगाए आपत्तिजनक नारे, दो पक्षों के बीच बढ़ा तनाव, डीएम और SSP ने मामला संभाला
सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोझी बुजुर्ग गांव में दो पक्षों के बीच नारेबाजी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) निधि राज, डीएसपी नरेश पासवान और स्थानीय थाने की पुलिस सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे जिले के आला अफसर घटना की गंभीरता को देखते हुए सारण के ग्रामीण एसपी संजय कुमार भी पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण में लाने में जुट गए। प्रशासन की तत्परता के कारण घटना के बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया। वर्तमान में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। युवकों ने लगाए आपत्तिजनक नारे जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात पोझी कपूर गांव से कुछ युवक झुंड में शादी का भोजन लेने जा रहे थे। इस दौरान मस्जिद के पास युवकों ने तेज आवाज में नारा लगाया। नारा लगाने को लेकर कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। जनप्रतिनिधियों ने कराया समझौता मंगलवार की देर शाम तक पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए रहे। लंबे समय तक चलने वाली तनातनी के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत कर समझौता कराया गया। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि मामले को तूल देने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें: दाहा नदी पुल पर खुलेआम मांस बिक्री से बढ़ी गंदगी, श्रद्धालुओं में आक्रोश; कार्रवाई की मांग गांव में पुलिस की तैनाती जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने संयुक्त रूप से स्थल भ्रमण कर बताया कि मढ़ौरा के पोझी बुजुर्ग में विधि व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। स्थानीय ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। प्रशासन ने स्थानीय लोगों को हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिया। एहतियात के तौर पर उक्त गांव में पुलिस और दंडाधिकारी कैंप कर रहे हैं।
#CityStates #Bihar #Saran #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 09:04 IST
Bihar: मस्जिद के सामने युवकों ने लगाए आपत्तिजनक नारे, दो पक्षों के बीच बढ़ा तनाव, डीएम और SSP ने मामला संभाला #CityStates #Bihar #Saran #VaranasiLiveNews
