Panipat News: नाले में पड़े तार से लगा करंट, किशोर की मौत
पानीपत। उझा गांव में बारात में शगुन के पैसे उठाते समय नाले में पड़ी बिजली की तार का करंट लगने से समीर (14) की माैत हो गई। किशोर को वीरवार दोपहर बाद करंट लगने के बाद एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। उनकी शुक्रवार काे इलाज के दाैरान माैत हाे गई। पुलिस शनिवार शव को पाेस्टमार्टम कराएगी। उझा गांव के शेरू ने बताया कि गांव में वीरवार को बारात आई थी। समीर और भतीजा कुशू दाेनाें खेलते-खेलते बारात देखने चले गए। कुछ बाराती पैसे उड़ा रहे थे। इस बीच अफरा तफरी मच गई। उनका बेटा समीर नाले में गिर गया। नाले में पहले से ही बिजली की तार टूटकर पड़ा था। इससे उसके बेटे काे करंट लग गया। भतीजा कुशू बचाने लगा ताे वह भी करंट से दूर जाकर गिरा। उन्होंने समीर काे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। शुक्रवार काे अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उन्होंने आराेप लगाया कि बिजली निगम की लापरवाही से उसके बेटे की जान गई। थाना पुलिस चांदनी बाग प्रभारी महिपाल ने बताया कि पिता के बयान पर निगम के कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
#TeenagerDiesAfterBeingElectrocutedByAWireLyingInADrain #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 03:31 IST
Panipat News: नाले में पड़े तार से लगा करंट, किशोर की मौत #TeenagerDiesAfterBeingElectrocutedByAWireLyingInADrain #VaranasiLiveNews
