Lakhimpur Kheri: पुराने एसपी बंगले में किशोर ने तलवार से काटा केक, पुलिस ने दोस्तों के साथ पकड़ा

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली के मोहल्ला हिदायत नगर स्थित पुराने एसपी बंगले में 17 साल के किशोर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर तलवार से केक काटा। इसके बाद सभी ने मिलकर जन्मदिन मनाया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने किशोर और उसके दोस्तों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की गई है। वायरल वीडियो में एक किशोर कार के बोनट पर केक रखकर उसे तलवार से काटता हुआ दिखाई दे रहा। मौके पर मौजूद उसके कुछ साथी भी जन्मदिन का लुप्त उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जन्मदिन पुराने एसपी बंगले में मनाया जा रहा है। बता दें कि एसपी बंगला जर्जर हो जाने की वजह से यहां पर जगह खाली हो गई। इसी खाली जगह पर सोमवारी बाजार लगती है। रविवार को किशोरों ने खाली जगह देखकर केक काटा। कोतवाली पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद किशोरों की पहचान करते हुए उन्हें पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने बताया कि कोतवाली पुलिस किशोरों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#CityStates #LakhimpurKheri #ViralVideo #Birthday #Teenagers #Police #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 18:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Lakhimpur Kheri: पुराने एसपी बंगले में किशोर ने तलवार से काटा केक, पुलिस ने दोस्तों के साथ पकड़ा #CityStates #LakhimpurKheri #ViralVideo #Birthday #Teenagers #Police #VaranasiLiveNews