Deoria News: प्रेमी के लिए टाॅवर पर चढ़ी किशोरी
बघौचघाट (देवरिया)। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक किशोरी अपने प्रेमी से शादी की जिद में गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टाॅवर पर चढ़कर वह अपने प्रेमी का नाम पुकारने लगी। इससे गांव में हलचल मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक किशोरी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किशोरी नहीं मानी। बाद में प्रेमी के पहुंचने के बाद किशोरी नीचे उतरी। बघौचघाट थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किशोरी को समझने का काफी प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद किशोरी ने पुलिस के सामने ही अपनी शर्त रखी कि जब तक उसका प्रेमी मौके पर नहीं आएगा, वह नीचे नहीं उतरेगी।इस पर पुलिस ने युवक को ढूंढ़कर मौके पर बुलाया।
#TeenageGirlClimbsTowerForHerBoyfriend #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 06:17 IST
Deoria News: प्रेमी के लिए टाॅवर पर चढ़ी किशोरी #TeenageGirlClimbsTowerForHerBoyfriend #VaranasiLiveNews
