Ambala News: खन्ना व यूपी सहित कई ठिकानों पर टीमों दे रहीं दबिश
नारायणगढ़। हरबिलास हत्याकांड मामले में रेकी करने के आरोप में पकड़े गए जिला परिषद वार्ड नंबर पांच के सदस्य रजत उर्फ जंटी के रिमांड के दौरान एक के बाद एक नाम उजागर हो रहे हैं। फिलहाल सीआईए-1 की टीमें आरोपी को संग लेकर यूपी व पंजाब के खन्ना स्थित ठिकानों पर दबिश दे रही है ताकि वारदात में शामिल अन्य साजिशकर्ता तक पहुंचा जा सके। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में रहने वाले रिश्तेदार के घर भी पुलिस दबिश दे रही है जो रजत उर्फ जंटी को वेंकट गर्ग के बीच जोड़ने की मुख्य कड़ी है और आरोपी से आई-20 कार व हथियार भी बरामद करने हैं। बता दें कि इस मामले में अभी 3 से चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। नारायणगढ़ में 24 जनवरी को हरबिलास की गोलियों से भूनकर हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस अभी तक 23 की गिरफ्तारी कर चुकी है और एक शूटर सागर एनकाउंटर में ढेर हो चुका है। संवाद
#TeamsAreConductingRaidsAtSeveralLocations #IncludingKhannaAndUP. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 05, 2026, 02:38 IST
Ambala News: खन्ना व यूपी सहित कई ठिकानों पर टीमों दे रहीं दबिश #TeamsAreConductingRaidsAtSeveralLocations #IncludingKhannaAndUP. #VaranasiLiveNews
