पैमाइश कराने गई टीम पर पथराव: महिला पुलिसकर्मी को पटककर पीटा, बेहोश होने तक दबाए रखा गला; चार आरक्षी घायल

UP News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शनिवार को हाईकोर्ट के आदेश पर पैमाइश करने गई राजस्व और पुलिस टीम पर सतीश सोनकर, शिवम सोनकर, सुशील सोनकर और सनी सोनकर ने पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान एक महिला आरक्षी रिंसु सिंह को जमीन पर पटककर पीटने लगे। उनका मोबाइल छीन दिया और तब तक गला दबाए रखा जब तक वे बेहोश न हो गईं। इसके साथ तीन महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना के बाद राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

#CityStates #Varanasi #Chandauli #ChandauliPolice #ChandauliNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 16:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पैमाइश कराने गई टीम पर पथराव: महिला पुलिसकर्मी को पटककर पीटा, बेहोश होने तक दबाए रखा गला; चार आरक्षी घायल #CityStates #Varanasi #Chandauli #ChandauliPolice #ChandauliNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews