Bareilly News: पुरानी पेंशन की मांग पर शिक्षक लामबंद
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर शनिवार को शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों और विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष नवनीत कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित धरने के दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जब तक शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और पेंशन जैसे मूलभूत अधिकार बहाल नहीं होते, आंदोलन जारी रहेगा।मंडलीय अध्यक्ष डॉ. रणविजय सिंह और मंडलीय मंत्री डॉ. नरेश सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण है, लेकिन आज उसे अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ रहा है। संघ ने मुख्य रूप से चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 18 एवं 21 की बहाली की मांग उठाई ताकि शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही पुरानी पेंशन योजना को शिक्षकों के बुढ़ापे की लाठी बताते हुए इसे अविलंब लागू करने, वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने और तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग प्रमुखता से गूंजी। सभा के अंत में पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक अमरकांत के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जिला मंत्री मुन्नेश कुमार अग्निहोत्री, डॉ. लाखन सिंह यादव, डॉ. संतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामानंद कोली, वंदना वर्मा, सोनाली सिंह राठौर, नीतू सिंह लोधी आदि मौजूद रहीं।
#TeachersMobilizedToDemandOldPension #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 03, 2026, 03:00 IST
Bareilly News: पुरानी पेंशन की मांग पर शिक्षक लामबंद #TeachersMobilizedToDemandOldPension #VaranasiLiveNews
