Kullu News: जीवन कौशल की तकनीक सीख रहे शिक्षक

कुल्लू। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के साथ मिलकर आयुष्मान भारत-स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम के शिक्षकों को जीवन कौशल की तकनीक सीखा रहा है। जिले के अलग-अलग सरकारी स्कूलों से हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर के तौर पर नियुक्त शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। देवसदन कुल्लू में प्रशिक्षण के दूसरे चरण में शुक्रवार को भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य, आपसी संबंध, लैंगिक समानता, स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता, स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना आदि के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के समन्वयक जितेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यशाला में नारायण ठाकुर, विपना वर्मा, निर्मला शर्मा, मीना वर्मा, रोहित मेहता, श्वेता अवस्थी व अच्छर सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हैं। संवाद

#TeachersLearningLifeSkillsTechniques #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 17:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: जीवन कौशल की तकनीक सीख रहे शिक्षक #TeachersLearningLifeSkillsTechniques #VaranasiLiveNews