Noida News: बीफार्मा के नए पाठ्यक्रम पर शिक्षकों की शंकाओं का हुआ समाधान
नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत बीफार्मा के नए पाठ्यक्रम को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय शिक्षक विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. मोंटूकुमार एम. पटेल ने शिक्षकों और शोधार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए नए पाठ्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नया बीफार्मा पाठ्यक्रम लागू होने के बाद शिक्षकों और शोधार्थियों के मन में कई सवाल थे। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल उनकी शंकाओं का समाधान करते हैं। चांसलर डॉ. अतुल चौहान व वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला ने कहा कि नए पाठ्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों को परिणाम आधारित शिक्षण, डिजिटल तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्षमता आधारित मूल्यांकन जैसी आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाना होगा। ब्यूरो
#Teachers'DoubtsRegardingTheNewB.PharmCurriculumHaveBeenResolved. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 18:57 IST
Noida News: बीफार्मा के नए पाठ्यक्रम पर शिक्षकों की शंकाओं का हुआ समाधान #Teachers'DoubtsRegardingTheNewB.PharmCurriculumHaveBeenResolved. #VaranasiLiveNews
