Meerut News: खड़े ट्रक में घुसी शिक्षिका की कार, एयरबैग खुलने से बची जान
- दिल्ली-दून हाईवे पर शुक्रवार दोपहर मटौर कट के पास का मामलासंवाद न्यूज एजेंसीदौराला (मेरठ)। दिल्ली-दून हाईवे पर शुक्रवार दोपहर मटौर कट के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से एक कार घुस गई। हादसे में कार चला रही शिक्षिका बाल-बाल बच गई। कार के एयरबैग समय पर खुलने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को ट्रक से अलग कर थाने भिजवाया और शिक्षिका को सुरक्षित उनके आवास पहुंचाया।एटूजेड कॉलोनी निवासी श्रद्धा मलिक मंसूरपुर स्थित एक विद्यालय में शिक्षिका हैं। शुक्रवार दोपहर वह कार से ड्यूटी के बाद घर लौट रही थीं। मटौर कट के पास हाईवे किनारे एक ट्रक खड़ा था, जिसमें उनकी कार पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने किसी तरह शिक्षिका को कार से बाहर निकाला। श्रद्धा मलिक ने बताया कि हाईवे पर खराब होने वाले ट्रकों के पीछे अक्सर पर्याप्त संकेतक या बैरिकेडिंग नहीं लगाई जाती, जिससे वाहन चालकों के साथ हादसे होने की आशंका बनी रहती है। ट्रक चालक मुजफ्फरनगर निवासी अमन ने बताया कि ट्रक का एक्सल टूटने के कारण उसे हाईवे किनारे खड़ा कर मरम्मत कराई जा रही थी। क्षेत्राधिकारी दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जानकारी ली गई है। यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
#Teacher'sCarRamsIntoStationaryTruck;LifeSavedAsAirbagDeploys. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 17:18 IST
Meerut News: खड़े ट्रक में घुसी शिक्षिका की कार, एयरबैग खुलने से बची जान #Teacher'sCarRamsIntoStationaryTruck;LifeSavedAsAirbagDeploys. #VaranasiLiveNews
