Kaithal News: शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को दाखिले के लिए कर रहे जागरूक
कैथल। जिले में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया तेज हो गई है। एक अप्रैल से शुरू हुए सत्र के तहत सरकारी स्कूलों के शिक्षक अब घर-घर जाकर अभिभावकों को अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। खासतौर पर निजी स्कूलों की बढ़ती फीस और अतिरिक्त खर्चों से परेशान अभिभावकों को राहत दिलाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि निजी स्कूलों में जहां फीस लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य गतिविधियों के नाम पर भी अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। अभिभावकों ने बताया कि निजी स्कूलों की महंगी किताबें और अन्य खर्च उनके मासिक बजट को बिगाड़ देते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में दाखिले बढ़ाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। शिक्षक गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और सरकारी स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि अब सरकारी स्कूलों में भी स्मार्ट क्लास, प्रशिक्षित शिक्षक, मिड-डे मील, मुफ्त किताबें और यूनिफार्म जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो किसी भी निजी स्कूल से कम नहीं हैं।यह बोले अभिभावक : शहर के अभिभावक राजेश कुमार ने बताया कि निजी स्कूल में बच्चे को पढ़ाना अब काफी महंगा हो गया है। फीस के अलावा हर महीने कोई न कोई अतिरिक्त खर्च सामने आ जाता है। ऐसे में सरकारी स्कूल एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रहे हैं। संवाद
#TeachersAreGoingDoorToDoorToMakeParentsAwareAboutAdmission. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 02:56 IST
Kaithal News: शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को दाखिले के लिए कर रहे जागरूक #TeachersAreGoingDoorToDoorToMakeParentsAwareAboutAdmission. #VaranasiLiveNews
