24 जुलाई तक पूरा हो लक्ष्य : एसडीएम

बादशाहपुर। बादशाहपुर विधानसभा में निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम संजीव सिंगला ने बुधवार को सुपरवाइजरों और बूथ स्तरीय अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का आकलन किया और शेष कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम संजीव सिंगला ने बैठक में जानकारी दी कि भारत निर्वाचन आयोग ने इस विशेष अभियान की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 24 जुलाई कर दिया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस समय के बढ़ने का पूरा लाभ उठाकर लक्ष्य पूरा करें। संवाद

#TargetToBeCompletedByJuly24:SDM #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 17:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




24 जुलाई तक पूरा हो लक्ष्य : एसडीएम #TargetToBeCompletedByJuly24:SDM #VaranasiLiveNews