Meerut News: तन्नू खरे मिस फेयरवेल, अक्षत शर्मा बने मिस्टर हैंडसम

एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी विदाईसंवाद न्यूज एजेंसी मोदीपुरम। एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। चेतन सिंह को मिस्टर फेयरवेल और तनु खरे को मिस फेयरवेल और मिस्टर हैंडसम अक्षित शर्मा, मिस जॉर्जस दीपांशी को चुना गया। विद्यार्थियों ने रैंप वॉक किया ।मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. राजीव भारद्वाज, डायरेक्टर डॉ. रितिका भारद्वाज, मैनेजमेंट सदस्य नमन भारद्वाज और प्राचार्य उमेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उमेश शर्मा ने कहा कि जीवन में सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि अनुशासन, परिश्रम और अच्छे संस्कारों से मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यालय की गरिमा बनाए रखने और अपने माता-पिता, शिक्षकों का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। राजीव भारद्वाज ने कहा कि यह विदाई अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और जीवन की हर चुनौती को अवसर में बदलने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और भाषण की प्रस्तुति दी। इस दौरान डॉ. दुर्गेश पालीवाल, डॉ. गौरव शर्मा, विभा शर्मा अनीता चौहान, अनीका चौहान वंदना चौधरी, मनोज चौहान, विकास कुमार, आशीष चौधरी आदि मौजूद रहे।

#TannuKhareIsMissFarewell #AkshatSharmaIsMr.Handsome #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 18:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: तन्नू खरे मिस फेयरवेल, अक्षत शर्मा बने मिस्टर हैंडसम #TannuKhareIsMissFarewell #AkshatSharmaIsMr.Handsome #VaranasiLiveNews