Delhi News: चित्रकला, संगीत, नृत्य और रंगमंच में बिखेरी प्रतिभा
नई दिल्ली। साहित्य कला परिषद की तर से आयोजित नटखट उत्सव 2026 का समापन बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों और कला प्रदर्शनी के साथ हुआ। उत्सव के माध्यम से करीब 2000 बच्चों को चित्रकला, संगीत, नृत्य और रंगमंच जैसी विधाओं में अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिला। दिल्ली के विभिन्न सरकारी स्कूलों और केंद्रों पर आयोजित कार्यशालाओं में 32 निदेशकों और 32 सहायक निदेशकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने कला की बारीकियां सीखीं। शिक्षा निदेशालय के सहयोग से आयोजित इस पहल का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देना रहा। समापन अवसर पर ऑल इंडिया फाइन आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स सोसाइटी में (एआईएफएसीएस) बच्चों की बनाई गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें उनकी कल्पनाशीलता और रचनात्मक अभिव्यक्ति देखने को मिली। बच्चों ने संगीत, नृत्य और रंगमंच की प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। संवाद
#TalentDisplayedInPainting #Music #Dance #AndTheatre. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 16:39 IST
Delhi News: चित्रकला, संगीत, नृत्य और रंगमंच में बिखेरी प्रतिभा #TalentDisplayedInPainting #Music #Dance #AndTheatre. #VaranasiLiveNews
