T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान पूर्वांचल में नहीं कटेगी बिजली, मुख्य अभियंता ने दिए निर्देश
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले को देखते हुए पूर्वांचल में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। फाइनल मुकाबला रविवार को इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता (वितरण) ने वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़ और बस्ती मंडल के अधिकारियों को पत्र जारी कर बिजली व्यवस्था चुस्त रखने का निर्देश दिया। छह मंडलों को जानी पत्र में कहा गया है कि फाइनल मैच के दौरान निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। संबंधित अधिकारियों को अपने अधीन सभी खंडों में तकनीकी खराबी को तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि मैच के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने पर लोगों में नाराजगी बढ़ सकती है और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सभी अधिशासी अभियंताओं को अपने स्तर से व्यवस्था मजबूत कर लें ताकि फाइनल मुकाबले के दौरान कहीं भी बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो।
#CityStates #Varanasi #T20WorldCupFinal #VaranasiNews #PowerCut #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 07, 2026, 08:39 IST
T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान पूर्वांचल में नहीं कटेगी बिजली, मुख्य अभियंता ने दिए निर्देश #CityStates #Varanasi #T20WorldCupFinal #VaranasiNews #PowerCut #VaranasiLiveNews
