उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित पांच मरीजों की मौत, अलर्ट जारी; अब तक 49 लोगों में पुष्टि

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू (इंफ्लुएंजा एच1एन1) के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, ये मरीज दूसरी बीमारियों से भी जूझ रहे थे। उधर, प्रदेश में मरीजों की संख्या 31 से बढ़कर 49 हो गई है। अब तक सामने आए मरीजों में 34 देहरादून के हैं। एक अगस्त से अब तक प्रदेश में 49 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के राज्य सर्विलांस अधिकारी डॉ. पंकज के मुताबिक, जहां से भी मरीज सामने आए हैं, उन इलाकों में स्क्रीनिंग तेज कर दी गई है। रैपिड रिस्पॉन्स टीमें सभी जिलों में माइक्रो लेवल पर काम कर रही हैं। रिस्पॉन्स टीम में शामिल फिजिशियन और एक विशेषज्ञ समेत चार स्वास्थ्यकर्मी संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्क्रीनिंग कर रहे हैं। मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, संक्रमण की चपेट में आने वाले व्यक्ति की पिछले 10 से 15 दिनों की ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। इसके अलावा कौन-कौन लोग मरीज के संपर्क में आए हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों की भी इंफ्लुएंजा एच1एन1 की जांच की जा रही है। को-मॉर्बिड वाले मरीजों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश प्रदेश में अब तक सामने आए मरीजों में ज्यादातर देहरादून के हैं। ऐसे में दून के सीएमओ डॉ. मनोज कुमार को विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. शर्मा के अनुसार, को-मॉर्बिड यानी ऐसे मरीज, जो पहले से शुगर, रक्तचाप, श्वसन और दिल की बीमारियों से जूझ रहे हैं, उन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता पहले से कम होती है। ऐसे में एच1एन1 संक्रमण की चपेट में आना उनके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। एच1एन1 से संक्रमित जिन पांच मरीजों की मौत हुई है, वे भी को-मॉर्बिड स्थिति में थे। उत्तराखंड:लंपी रोग की आहट से सरकार अलर्ट; जिले व राज्य से बाहर पशुओं को लाने ले जाने पर रोक

#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #SwineFluInUttarakhand #SwineFlu #SwineFluInfected #UttarakhandHealthDepartment #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 25, 2026, 23:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित पांच मरीजों की मौत, अलर्ट जारी; अब तक 49 लोगों में पुष्टि #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #SwineFluInUttarakhand #SwineFlu #SwineFluInfected #UttarakhandHealthDepartment #VaranasiLiveNews