Sonbhadra News: नर्स से प्रेम संबंध बना 80 हजार हड़पे, वायरल कीं अश्लील तस्वीरें; जांच में जुटी पुलिस

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की वाराणसी में नर्स का काम करती थी। उस दौरान भदोही जिले के एक युवक से मुलाकात हुई। आरोप है कि युवक ने प्रेम संबंध बनाकर उससे 80 हजार रुपये ले लिए। जब उसने रुपये मांगे तो युवक ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी। पीड़िता ने पिछले दिनों जनसुनवाई के दौरान पुलिस लाइन में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा से गुहार लगाई थी। बताया था कि वह जीएनएम कोर्स कर वाराणसी के एक हॉस्पिटल में नर्सिंग करती थी। वहां भदोही के कसियापुर-सुरियांवा निवासी सुजीत बिंद भी नर्स का काम करता था। इसी दौरान दोनों में अच्छी जान-पहचान हो गई। इसका फायदा उठाकर उसने उससे 80 हजार रुपये मांगे। कहा कि दो-तीन महीने में वापस कर देंगे। रुपये देने के बाद दो अप्रैल को जब उसने तगादा किया तो उसकी अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाने लगी। चार अप्रैल को आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी। जब उसने फोन कर फोटो हटाने के लिए कहा तो एक लाख रुपये मांगे। राबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

#CityStates #Varanasi #Sonebhadra #SonbhadraNews #SonbhadraCrimeNews #CrimeNewsInHindi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 11:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonbhadra News: नर्स से प्रेम संबंध बना 80 हजार हड़पे, वायरल कीं अश्लील तस्वीरें; जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Varanasi #Sonebhadra #SonbhadraNews #SonbhadraCrimeNews #CrimeNewsInHindi #VaranasiLiveNews