Agra News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैराकी टीम चयनित

आगरा। 55वीं जूनियर एवं 40वीं सब जूनियर प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन रविवार को बल्केश्वर रोड स्थित स्कूल के तरणताल में ट्रायल के माध्यम से किया गया। प्रतियोगिता 23 से 26 जुलाई तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ के तरणताल में आयोजित होगी। जिला तैराकी संघ के संयुक्त सचिव राजेश गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2008 से 2015 के बीच जन्मे 50 से अधिक खिलाड़ियों ने ट्रायल में प्रतिभाग किया। चयनित खिलाड़ी लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में आगरा का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल के दौरान निर्णायक के रूप में कुमकुम गुप्ता, मनीष सिंह, अमर अवस्थी, चांदनी, आशीष कुमार और गोविंद कुमार मौजूद रहे।------------चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं ग्रुप-1 (बालक): यश शर्मा, तोशान गुप्ता, दीक्षांत।ग्रुप-1 (बालिका): रुद्राक्षी राठौर, प्रशस्ति राठौर।ग्रुप-2 (बालक): सिद्धार्थ आर्य, समय अग्रवाल, उदय बंसल, शिवांश कुमार।ग्रुप-3 (बालक): निशांत, अक्षय, स्वास्तिक।ग्रुप-3 (बालिका): अमीशी साहनी, मिशिका लवानिया।ग्रुप-4 (बालक): रियान जैन, सिद्धार्थ सिंह, गर्व कालरा।ग्रुप-4 (बालिका): शिवी, ऐशाणी गोस्वामी, रिद्धवी शर्मा।

#SwimmingTeamSelectedForState-levelCompetition. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 13, 2026, 02:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैराकी टीम चयनित #SwimmingTeamSelectedForState-levelCompetition. #VaranasiLiveNews