Kullu News: लारजी से जलोड़ी दर्रा तक थकाऊ सफर में छूट रहे पसीने

कुल्लू। 2025 की आपदा ने हाईवे-305 की सूरत ऐसी बिगाड़ दी है कि एनएच अथॉरिटी आठ माह बाद भी इसे पूरी तरह से दुरुस्त नहीं कर पाया है। 97 किलाेमीटर लंबे हाईवे-305 का लारजी से जलोड़ी दर्रा के बीच का सफर आम लोगों, बस, टैक्सी व निजी चालकों व सैलानियों केे लिए थकाऊ साबित हो रहा है। 26 दिन बाद 17 फरवरी को बसों के लिए बहाल हुए हाईवे का सफर अभी भी परेशानी भरा है। खासकर लारजी से लेकर जलोड़ी दर्रा के 40 किलोमीटर के सफर को पार करने में पसीने छूट रहे हैं। तंग व जाम लगने से बसों को इस सफर में चार घंटे का समय लग रहा है। सुबह 8:30 बजे कुल्लू डिपो की बस आनी बस अड्डा से कुल्लू के लिए रवाना हुई और 10:30 बजे जलोड़ी दर्रा पहुंची। यहां से रवाना हुई बस को बंजार पहुंचने में ढाई घंटे लग गए। सोझा कैंची की खराब हालत से लेकर बंजार तक तंग सड़क व जाम का सामना करना पड़ा। घियागी, जिभी, बंजार के साथ लारजी तक जाम लगा रहा। वहीं हाईवे किनारे पर बेतरतीब से पार्क किए जा रहे वाहन भी यातायात को बाधित करने का काम कर रहा है। इस तरह के वाहन जगह-जगह खड़े किए हुए देखे गए। बस में सफर कर रहे पंकज ठाकुर, मोहर सिंह, सुनील कुमार, रंजीत सिंह और पदम सिंह ने कहा कि आपदा के बाद हाईवे की हालत ठीक नहीं है। ऐसे में जब तक एनएच-305 पूर्ण रूप से दुरुस्त नहीं होता है, सड़क किनारे वाहनों को पार्क नहीं करना चाहिए। इससे आम लोगों, मरीजों व सैलानियों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सड़क में जगह-जगग गड्ढे पड़े हैं, उनको भी एनएच द्वारा प्राथमिकता के साथ ठीक करने की जरूरत है। आगे पर्यटन सीजन आने वाला है। ऐसे में हाईवे-305 को औट से लेकर जलोड़ी दर्रा तक टारिंग कर इसे गड्ढा मुक्त करना चाहिए। आपदा से एनएच-305 को बहुत नुकसान हुआ है। संवेदनशील जगह पर मरम्मत का काम चला है। सर्दी हटते ही सड़क की टारिंग का काम किया जाएगा। -केएल सुमन, अधिशासीअभियंता एनएच-305

#KulluNews #KulluTodayNews #KulluUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 23:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: लारजी से जलोड़ी दर्रा तक थकाऊ सफर में छूट रहे पसीने #KulluNews #KulluTodayNews #KulluUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews