Una News: स्वामी हेमानंद महाराज गद्दी पर विराजमान

पूरे क्षेत्र में दिखा धार्मिक उत्साह का माहौल संवाद न्यूज एजेंसी दौलतपुर चौक (ऊना)। डेरा बाबा श्री रूद्रानंद आश्रम अमलैहड़ में शनिवार को धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रीश्री 1008 स्वामी हेमानंद जी महाराज को विधिविधान के साथ आश्रम की गद्दी पर विराजमान किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।इससे पहले 22 फरवरी को स्वामी हेमानंद जी महाराज को डेरा बाबा श्री रूद्रानंद आश्रम नारी की गद्दी पर विराजमान किया गया था। दरअसल श्रीश्री 1008 स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के ब्रह्मलीन होने के बाद स्वामी हेमानंद जी महाराज ने एक वर्ष तक गद्दी पर न बैठने का संकल्प लिया था। इसी संकल्प के चलते वे निर्धारित समय तक नारी और अमलैहड़ आश्रम की गद्दी पर विराजमान नहीं हुए थे। संक्रांति के पावन अवसर पर अमलैहड़ आश्रम में धार्मिक समारोह आयोजित किया गया। दूरदराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं की उपस्थिति में स्वामी हेमानंद जी महाराज को विधिपूर्वक आश्रम की गद्दी पर विराजमान कराया गया।अमलैहड़ आश्रम पहुंचने से पहले अंब, कलरूही, मुबारिकपुर, भंजाल, सुंकाली सहित कई जगह श्रद्धालुओं ने स्वामी हेमानंद जी महाराज का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। वहीं, अमलैहड़ आश्रम में स्थानीय गांव के मोहिंद्र सिंह जसवाल, गुरबचन सिंह, किशन चंद और करतार सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों ने स्वामी जी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।स्वामी हेमानंद जी महाराज ने ब्रह्मलीन श्रीश्री 1008 स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के चरणों में नमन करते हुए कहा कि गुरु जी के ब्रह्मलीन होने के बाद उन्होंने एक वर्ष तक उस पवित्र आसन पर न बैठने का संकल्प लिया था, जिसे आज पूर्ण किया गया। उन्होंने बताया कि डेरा नारी में गुरु जी की प्रथम पुण्यतिथि भक्तों, संतों और विद्वानों की उपस्थिति में श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

#SwamiHemanandMaharajSitsOnTheThrone #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 14, 2026, 18:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: स्वामी हेमानंद महाराज गद्दी पर विराजमान #SwamiHemanandMaharajSitsOnTheThrone #VaranasiLiveNews