Ambala News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हाल जानने पहुंचे स्वामी ज्ञानानंद
अंबाला। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज वीरवार को ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कैबिनेट मंत्री का कुशलक्षेम जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मंत्री विज, उनके भाई राजिंद्र विज और दामाद अतुल महेंद्रू ने स्वामी ज्ञानानंद का शॉल भेंट कर स्वागत किया। अनिल विज का हाल जानने के लिए उनके निवास पर गणमान्य व्यक्तियों का तांता लगा रहा। अंबाला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में वकीलों, नगर परिषद सदर की अध्यक्ष स्वर्ण कौर और महिला पार्षदों ने भी उनसे मुलाकात की। वहीं विज के सामने चुनाव लड़ने वाले नेत्री चित्रा सरवारा भी उनके आवास पर मिलने पहुंचीं। उन्होंने उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के सदस्यों ने भी उनकी सेहत की जानकरी ली। संवाद
#SwamiGyananandArrivedToKnowTheConditionOfEnergyMinisterAnilVij. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 03:48 IST
Ambala News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हाल जानने पहुंचे स्वामी ज्ञानानंद #SwamiGyananandArrivedToKnowTheConditionOfEnergyMinisterAnilVij. #VaranasiLiveNews
