Bihar: अंचल अधिकारी के ड्राइवर की संदिग्ध मौत, साथियों पर हत्या का लगा आरोप; इस थाने में किया गया मामला दर्ज
बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद इम्तियाज की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, इम्तियाज, जो ठाकुरगंज अंचल अधिकारी का ड्राइवर था, 16 फरवरी को देर रात खाना खाने के बाद अपने दोस्त मोहम्मद राजा और मोहम्मद नूर अली के साथ निकला था। बाद में वह बंगाल के खोरी बाड़ी थाना क्षेत्र में घायल अवस्था में मिला था। पुलिस ने उसे सिलीगुड़ी में इलाज के लिए भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी सीमा खातून ने ठाकुरगंज थाना में दिए आवेदन में कहा है कि मोहम्मद राजा आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसने इम्तियाज से 5 लाख रुपये का कर्ज लिया था। सीमा खातून ने आशंका जताई है कि इसी वजह से उनके पति की हत्या की गई। मृतक की बहन ने भी इम्तियाज के साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को किशनगंज में पोस्टमार्टम करवा रही है। ये भी पढ़ें-Bihar Vidhan Sabha Live: विधान परिषद् में आंकड़ा बताकर राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार को घेरा, JDU ने क्या कहा थानाध्यक्ष का बयान मामले की पुष्टि करते हुए ठाकुरगंज थाना अध्यक्ष मकसूद आलम अशरफी ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर थाना कांड संख्या 47/26 दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे का खुलासा होने की संभावना है।
#CityStates #Crime #Bihar #Purnea #Kishanganj #Thakurganj #MohammadImtiaz #SuspiciousDeath #MurderCharge #SeemaKhatun #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 16:47 IST
Bihar: अंचल अधिकारी के ड्राइवर की संदिग्ध मौत, साथियों पर हत्या का लगा आरोप; इस थाने में किया गया मामला दर्ज #CityStates #Crime #Bihar #Purnea #Kishanganj #Thakurganj #MohammadImtiaz #SuspiciousDeath #MurderCharge #SeemaKhatun #VaranasiLiveNews
