Bareilly News: नीलू फार्मा के अवैध गोदाम पर मिलीं 4.20 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

बरेली। शास्त्री मार्केट स्थित नीलू फार्मा के अवैध गोदाम पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापा मारा। वहां संदिग्ध एलोपैथिक दवाओं का भंडारण मिलने पर 4.20 लाख की दवाओं को जब्त किया गया है। चार नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। कार्रवाई के दौरान फर्म मालिक ने अधिकारियों को गुमराह करने की भी कोशिश की। इस कार्रवाई से अन्य कारोबारियों में भी खलबली मची रही।सहायक आयुक्त (औषधि) संदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने औषधि निरीक्षक राजेश कुमार और अनामिका अंकुर जैन को जांच के लिए भेजा था। दोनों औषधि निरीक्षकों ने काफी देर तक नीलू फार्मा की जांच की। वहां जांच के दौरान फर्म मालिक सत्यभान गुप्ता से गोदाम के बारे में कई बार पूछा गया, लेकिन वह इन्कार करता रहा। टीम ने सख्ती की तो वह दबाव में आ गया। तब उसने गोदाम के बारे में बताया।टीम गोदाम पर पहुंची तो वहां कई पेटियों में विभिन्न तरह की संदिग्ध दवाएं रखी थीं। दो-तीन पेटियों में आयुर्वेदिक दवाएं भी मिलीं। इसके बावजूद फर्म मालिक लाइसेंस होने का दावा कर रहा था, पर काफी देर तक लाइसेंस दिखा नहीं पाया। अधिकारियों की सख्ती की तो उसने स्वीकार कर लिया कि उसके पास गोदाम का लाइसेंस नहीं है। सहायक आयुक्त ने अवैध रूप से भंडारित एलोपैथिक औषधियों की कीमत लगभग 4.20 लाख रुपये बताई है। हेपा-मर्ज इंफ्यूजन, लेब मॉक्स 250 कैप्सूल, ओम्नाकोर्टिल सॉल्यूशन और मेडिसैलिक ऑइंटमेंट क्रीम के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रतिष्ठान पर मिली कोडीन कफ सिरपऔषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि नीलू फार्मा से 30-35 बोतल कोडीन कफ सिरप भी मिली हैं। प्रतिष्ठान के निरीक्षण और गोदाम की कार्रवाई की रिपोर्ट अलग-अलग बना रहे हैं। दोनों मामलों में कारोबारी को नोटिस जारी किया जा रहा है।वर्जनसैंपलों की जांच रिपोर्ट मिलने और विवेचना पूर्ण होने के बाद सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल करेंगे। इसके व्यापारिक प्रतिष्ठान पर भी कोडीन कफ सिरप मिली है। अन्य दवाओं का रख-रखाव उचित नहीं मिला है। प्रारंभिक तौर पर नोटिस जारी कर रहे हैं। - संदीप कुमार, सहायक आयुक्त (औषधि)

#SuspectedMedicinesWorthRs4.20LakhSeizedFromIllegalWarehouseOfNeeluPharma #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 02:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: नीलू फार्मा के अवैध गोदाम पर मिलीं 4.20 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त #SuspectedMedicinesWorthRs4.20LakhSeizedFromIllegalWarehouseOfNeeluPharma #VaranasiLiveNews