Supreme Court: महंगाई भत्ते के हक पर अदालत ने कहा, यह लागू करने योग्य अधिकार; पश्चिम बंगाल से जुड़ा है मामला

पश्चिम बंगाल सरकार और उसके कर्मचारियों के बीच लंबे समय से महंगाई भत्ते (DA) के भुगतान को लेकर विवाद चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने आज करीब 20 लाख कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि महंगाई भत्ते का भुगतान लागू करने योग्य अधिकार (Enforceable Right) है। कोर्ट ने निर्देश दिया कि 2008 से 2019 तक की अवधि का DA बकाया भुगतान किया जाना चाहिए। अंतरिम आदेश का उल्लेख करते हुए कोर्ट ने इस बात को भी साफ किया कि कुल बकाए की कम से कम 25% राशि 6 मार्च तक जारी कर दी जानी चाहिए। (खबर अपडेट की जा रही है)

#IndiaNews #National #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 08:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



Supreme Court: महंगाई भत्ते के हक पर अदालत ने कहा, यह लागू करने योग्य अधिकार; पश्चिम बंगाल से जुड़ा है मामला #IndiaNews #National #VaranasiLiveNews