Ambala News: कालका चौक पर लड़ियां उतारने पर भड़के आजाद प्रत्याशी के समर्थक
अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव में मेयर पद की आजाद प्रत्याशी सोनिया चौधरी के देर रात्रि प्रचार सामग्री उतारने का मामला ने तूल पकड़ लिया है। अपने आप को नगर निगम के कर्मचारी बताने वाले कुछ युवक आजाद प्रत्याशी की पूजा साड़ी कॉम्पलेक्स के पास कालका चौक पर लगी लड़ियां उतार रहे थे। इसी दौरान प्रत्याशी के समर्थकों ने कर्मचारियों को रोक लिया। उनसे आदेश और आईडी कार्ड पूछा तो वह उनके पास नहीं था। ऐसे में प्रत्याशी के समर्थकों ने युवकों को पकड़ लिया। जिस स्थल पर यह विवाद हो रहा था वहां पर पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस के अधिकारियों से आजाद प्रत्याशी के समर्थकों की बहस होती दिख रही है। समर्थक नगर निगम कर्मचारियों से आदेश और आईडी कार्ड पूछ रहे हैं मगर कर्मचारियों के पास कार्ड नहीं थे। ऐसे में पुलिस युवकों को छोड़ने की बात कहती है तो समर्थक भड़क जाते हैं। गौरतलब है कि नगर निगम की टीम पर लगातार आजाद प्रत्याशी के पोस्टर उतारने के आरोप लगा रहे हैं। आजाद प्रत्याशी के पति विजय चौधरी ने कहा कि तीन दिन से लगातार होर्डिंग फाड़े जा रहे हैं। वीरवार को भी कई इलाकों में होर्डिंग फाड़कर जला रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को धमकाया जा रहा है। कालका चौक पर आजाद प्रत्याशी की जमीन पर पड़ी प्रचार सामग्री। वीडियो ग्रैब कालका चौक पर आजाद प्रत्याशी की जमीन पर पड़ी प्रचार सामग्री। वीडियो ग्रैब
#SupportersOfTheIndependentCandidateWereEnragedWhenTheProcessionsWereTakenOutAtKalkaChowk. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 03:26 IST
Ambala News: कालका चौक पर लड़ियां उतारने पर भड़के आजाद प्रत्याशी के समर्थक #SupportersOfTheIndependentCandidateWereEnragedWhenTheProcessionsWereTakenOutAtKalkaChowk. #VaranasiLiveNews
