Panipat News: खादी आश्रम और इंसार बाजार पर तैनात रहेगी सुपर सकर मशीन
पानीपत। मानसून के दौरान शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। जीटी रोड खादी आश्रम और इंसार बाजार में स्थायी रूप से सुपर सकर मशीन लगाई जाएगी। इसके साथ शहरभर में 30 पंप सेट लगाए जाएंगे। अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। कोई भी बिना अनुमति के स्टेशन नहीं छोड़ेगा।नगर निगम ने मानसून से निपटने के लिए उच्च स्तरीय बैठक मंगलवार को की। इसमें शहरी विधायक प्रमोद विज विशेष रूप से शामिल हुए। नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने इसकी अध्यक्षता की। इसमें विस्तृत समीक्षा की। बैठक में निगम के मुख्य अभियंता रमेश बागड़ी सहित एनएचएआई के कार्यकारी अभियंता भानु प्रताप और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक प्रमोद विज ने शहर में पानी निकासी के प्रबंध पुख्ता न होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को मानसून के दौरान सक्रिय होने की जरूरत है। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि पानीपत निकासी व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टोल-फ्री नंबर से दर्ज होगी शिकायत, मुस्तैद रहेगी नाला गैंग : निगम आयुक्त ने सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर अरुण भार्गव, सेनिटेशन शाखा और नाला गैंग को फील्ड में एक्टिव रहने के निर्देश दिए। मानसून अवधि के दौरान किसी भी कर्मचारी की छुट्टी मंजूर नहीं होगी। ब्यूरो
#SuperSuckerMachinesWillBeDeployedAtKhadiAshramAndInsarBazaar. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 02:55 IST
Panipat News: खादी आश्रम और इंसार बाजार पर तैनात रहेगी सुपर सकर मशीन #SuperSuckerMachinesWillBeDeployedAtKhadiAshramAndInsarBazaar. #VaranasiLiveNews
