Mandi News: सुनीता ने मन की सुनी, हुनर से संवारी तकदीर

मंडी। मंडी के सुहड़ा मोहल्ला वार्ड निवासी सुनीता देवी मन की सुनकर बृजेश्वरी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी और नई पहचान बनाई है। नगर निगम मंडी की पहल से मिले मंच के माध्यम से वह दो दिन में करीब 10 हजार रुपये और आठ दिनों में 35 से 40 हजार रुपये तक की कमाई कर रही हैं।कोविड काल में घर पर रहते हुए उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से तरह-तरह के व्यंजन बनाना सीखा। शुरुआत में परिवार तक सीमित रहा उनका यह शौक आज लोगों की पसंद बन चुका है। हर शुक्रवार और शनिवार को लगने वाले उनके स्टॉल पर दही वड़ा, चाट पापड़ी, चना चाट, भेलपुरी और पारंपरिक गलगल के मुरब्बे का स्वाद लेने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ती है। सुनीता का मानना है कि महंगाई के दौर में परिवार की आर्थिक जरूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त आय जरूरी है। ऐसे में उनका यह छोटा कारोबार परिवार को आर्थिक मजबूती देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर भी बना रहा है। व्यस्त समय में उनका बेटा ऋषभ भी स्टॉल पर हाथ बंटाता है।

#SunitaListenedToHerInnerVoiceAndShapedHerDestinyThroughHerTalent. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 22, 2026, 23:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: सुनीता ने मन की सुनी, हुनर से संवारी तकदीर #SunitaListenedToHerInnerVoiceAndShapedHerDestinyThroughHerTalent. #VaranasiLiveNews