Kullu News: कुल्लू-मनाली में समर सीजन परवान पर

कुल्लू। देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच हिमाचल का कुल्लू-मनाली पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। मैदानी राज्यों में तापमान 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण बड़ी संख्या में सैलानी ठंडक और सुकून पाने के लिए कुल्लू-मनाली का रुख कर रहे हैं।समर सीजन अपने चरम पर पहुंच चुका है और हर दिन हजारों पर्यटक घाटी में पहुंच रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। होटल, टैक्सी, रेस्टोरेंट और साहसिक गतिविधियों से जुड़े कारोबारियों को इस सीजन में अच्छा लाभ मिल रहा है।जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। खासकर व्यास नदी के किनारों पर रौनक बढ़ गई है, जहां पर्यटक व्हाइट वॉटर राफ्टिंग का जमकर आनंद ले रहे हैं।सैलानी रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, जिपलाइन, रिवर क्रॉसिंग, हॉट एयर बैलून, स्नो स्कूटर, ट्यूब राइड और हॉर्स राइडिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियों का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। उधर, जिला पर्यटन अधिकारी रोहित शर्मा ने बताया कि समर सीजन के चलते कुल्लू-मनाली में पर्यटन गतिविधियां पूरी तरह चरम पर हैं और आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।बेहद खास अनुभव : ईशिकाहरियाणा से अपने दोस्तों के साथ घूमने पहुंची ईशिका ने बताया कि दिल्ली और हरियाणा में भीषण गर्मी पड़ रही है और दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में कुल्लू-मनाली का सुहावना मौसम लोगों को राहत दे रहा है। ठंडी हवाओं के बीच साहसिक गतिविधियों का आनंद लेना बेहद खास अनुभव है।हिमाचल घूमना सुकून देने वालागुजरात से पहुंचे शुभम, गौतम, राज प्रोहित और यशपाल ने कहा कि उनके राज्य में गर्मी से लोग परेशान हैं। ऐसे में परिवार और दोस्तों के साथ हिमाचल घूमना सुकून देने वाला अनुभव है। उन्होंने कहा कि कुल्लू-मनाली की वादियां, ऊंचे पहाड़, झरने और नदियां मन को शांति देती हैं।बार-बार आने का मन : अरविंदचेन्नई से पहुंचे पर्यटक अरविंद ने बताया कि वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने आए हैं। हिमाचल का मौसम और प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को बार-बार यहां आने के लिए आकर्षित करती है। मनाली-लेहमार्गपरबारालाचा दर्राकेसमीपबर्फकेदीदार को पहुंचे पर्यटक मस्तीकरतेहुए।-संव मनाली-लेहमार्गपरबारालाचा दर्राकेसमीपबर्फकेदीदार को पहुंचे पर्यटक मस्तीकरतेहुए।-संव

#KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 18:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kullu news hp news



Kullu News: कुल्लू-मनाली में समर सीजन परवान पर #KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews