Rohtak News: सुगनि देवी क्रिकेट क्लब ने नवयुग स्टार्स को एक विकेट से हराया

संवाद न्यूज एजेंसीरोहतक। कृष्णा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत सुगनि देवी क्रिकेट क्लब की टीम ने नवयुग स्टार्स क्रिकेट क्लब रोहतक की टीम को एक विकेट से हरा दिया। मैच में कृष्णा को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।सेक्टर 6 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खेले गए अभ्यास मैच में नवयुग स्टार्स क्रिकेट क्लब रोहतक की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। नवयुग स्टार्स क्रिकेट क्लब रोहतक की पूरी टीम 26.3 ओवर में 149 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। नवयुग स्टार्स क्रिकेट क्लब रोहतक की तरफ से मोहित ने अर्धशतक लगाते हुए 81 रन की पारी खेली। निक्की ने 27 रनों का योगदान दिया। सुगनि देवी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए कृष्णा ने 6 ओवर में 22 रन देकर चार खिलाड़ियों को पवेलियन की रहा दिखाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुगनी देवी क्रिकेट क्लब की टीम ने 27 ओवर में 9 विकेट खोकर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। सुगनी देवी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कृष्णा ने 41 रनों की पारी खेली इसके अलावा दीपांशु ने 22 रन वह भूपेश ने 18 रन बनाए। नवयुग स्टार्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहित ने तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा रूपेश वह मीथि ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।

#SugniDeviCricketClubBeatNavyugStarsByOneWicket #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 21:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: सुगनि देवी क्रिकेट क्लब ने नवयुग स्टार्स को एक विकेट से हराया #SugniDeviCricketClubBeatNavyugStarsByOneWicket #VaranasiLiveNews