सुदेश बेरी: एक्स रोडीज शाम्भवी ने किया था ससुर पर बड़ा दावा; एक्टर ने दिया जवाब, बोले- सब किस्मत से मिलता है
अभिनेता सुदेश बेरी फिल्मी दुनिया की चर्चित सेलेब्स हैं। मगर इन दिनों वह अपनी बहू शाम्भवी शर्मा के बयान के बाद से सुर्खियों में हैं। एक्टर की बहू ने पति सूरज बेरी के परिवार पर उनके मनोरंजन जगत में काम करने पर समर्थन न करने का दावा किया था। मगर अब इस पर सुदेश ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दावों पर सुदेश ने क्या दिया जवाब बीते दिनों एमटीवी रोडिज 5.0 में नजर आ चुकी शम्भावी ने अभिनेता सुदेश बेरी पर उनके करियर में समर्थन न देने के आरोप लगाए था। हाल ही में स्क्रीन से हुई बातचीत में सुदेश ने कहा, मैंने हमेशा फिल्म इंडस्ट्री में मिले हर न्यूकमर को प्रोत्साहित किया है, चाहे हमारा कोई रिश्तेदार हो या न हो। शाम्भवी सिर्फ मेरी बहू ही नहीं, बल्कि मेरी बेटी भी है। वह सब मेरे बेटे-बेटियां हैं। लेकिन मैं उन्हें वह हासिल करने में मदद नहीं कर सकता जो उनके भाग्य में नहीं है। मैंने खुद कभी स्टारडम के पीछे नहीं भागा, तो मैं न तो उसे और न ही अपने बेटे को इसे हासिल करने में कैसे मदद कर सकता हूं मुझे हमेशा से भगवान पर विश्वास रहा है। अगर स्टारडम आपके भाग्य में है, तो कोई आपको इसे हासिल करने से नहीं रोक सकता। इसी तरह, अगर यह आपके भाग्य में नहीं है, तो कोई आपको इसे हासिल करने में मदद भी नहीं कर सकता। शाम्भवी, जैसा कि उसके नाम से ही स्पष्ट है, स्वयं एक देवी का रूप है। तो फिर उसे अपने करियर में मेरी मदद की क्या जरूरत है
#Bollywood #Entertainment #National #SudeshBerry #SudeshBerrySon #SudeshBerryDaughterInLaw #SudeshBerrySonSurajBerryWife #ShambhaviSharma #ShambhaviSharmaRoadies #ShambhaviRoadies #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 28, 2026, 07:17 IST
सुदेश बेरी: एक्स रोडीज शाम्भवी ने किया था ससुर पर बड़ा दावा; एक्टर ने दिया जवाब, बोले- सब किस्मत से मिलता है #Bollywood #Entertainment #National #SudeshBerry #SudeshBerrySon #SudeshBerryDaughterInLaw #SudeshBerrySonSurajBerryWife #ShambhaviSharma #ShambhaviSharmaRoadies #ShambhaviRoadies #VaranasiLiveNews
