Hamirpur (Himachal) News: सब्जियों के बीजों पर अनुदान बंद, किसान चिंतित

सचित्रकृषि विक्रय केंद्रों में सब्जियों के बीजों की बिक्री शुरू, महंगे दामों में करनी पड़ रही खरीदसंवाद न्यूज एजेंसीहमीरपुर। सब्जियों के बीजों पर मिलने वाला सरकारी अनुदान बंद होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब किसानों को बिना किसी आर्थिक सहायता के महंगे दामों पर बीज खरीदने पड़ रहे हैं। बीजों की लागत में इजाफा होने से किसानों की चिंताए बढ़ गई हैं। अब तक राज्य सरकार की ओर से किसानों को सब्जियों के उन्नत बीजों पर करीब 50 फीसदी अनुदान दिया जाता था। इससे खेती की लागत कम होती थी और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती थी। कृषि विभाग हमीरपुर की ओर से सब्जियों के बीजों को कृषि विक्रय केंद्रों में भेजा जा रहा है। कृषि विक्रय केंद्रों से किसानों को अधिक कीमतों पर सब्जियों के बीज खरीदने पड़ रहे हैं।किसानों ने सरकार से मांग की है कि सब्जियों के बीजों पर पहले की तरह अनुदान दिया जाए, ताकि खेती की लागत कम हो और उत्पादन प्रभावित न हो। उन्होंने बताया कि महंगाई की मार से किसान पहले ही चिंतित हैं। अब सब्जियों के बीजों में अनुदान खत्म होने से परेशानी बढ़ गई।बॉक्सकृषि विभाग के पास किस सब्जी का कितना बीज पहुंचाकृषि विभाग के पास टमाटर का एक किलो 55 ग्राम बीज आया है। इसकी कीमत 185 रुपये दस ग्राम है। भिंडी का करीब 190 किलो बीज आया है। इसकी कीमत 88 रुपये प्रति 100 ग्राम है। मिर्ची का 350 ग्राम बीज आया है। इसकी कीमत 320 रुपये प्रति 10 ग्राम निर्धारित है। बैंगन का एक किलो 300 ग्राम बीज पहुंचा। विभाग ने इसकी कीमत 95 रुपये प्रति दस ग्राम तय की है। खीरे का एक किलो बीज आया है। यह कृषि विक्रय केंद्रों में 115 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर मिल रहा है। डानी का बीज करीब चार किलो 500 ग्राम आया है। यह 38 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। फ्रांसवीन का करीब 150 किलो बीज आया है। यह 44 रुपये प्रति 100 ग्राम कीमत पर किसानों को मिल रहा है। करेले का एक किलो बीज आया है। इसकी कीमत 52 रुपये प्रति दस ग्राम है।कोट-विभिन्न सब्जियों के बीज कृषि विक्रय केंद्रों को भेजे जा रहे हैं। सब्जियों के बीजों पर अनुदान नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए अभी तक बजट प्राप्त नहीं हुआ है।-डॉ. शशिपाल अत्री, उपनिदेशक, कृषि विभाग हमीरपुर

#SubsidyOnVegetableSeedsStopped #FarmersWorried #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 17:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: सब्जियों के बीजों पर अनुदान बंद, किसान चिंतित #SubsidyOnVegetableSeedsStopped #FarmersWorried #VaranasiLiveNews