Dehradun News: जैन धर्म से संबंधित विषय किए जाएं पाठ्यक्रम में शामिल
देहरादून। उत्तराखंड जैन समाज के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सुरजीत सिंह गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें जैन धर्म विषयक एक पुस्तक भेंट की और कक्षा एक से आठ तक के पाठ्यक्रम में जैन धर्म से संबंधित विषयवस्तु को सम्मिलित किए जाने पर चर्चा की। उत्तराखंड जैन समाज के अध्यक्ष सुखमालचंद जैन ने कहा कि यदि जैन धर्म से संबंधित विषयों को पाठ्यक्रम में स्थान मिलता है, तो इससे विद्यार्थियों को जैन दर्शन, अहिंसा, सत्य और नैतिक मूल्यों की जानकारी मिलेगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष सुरेश चंद जैन, डॉ. रोहित जैन, मधु सचिन जैन आदि मौजूद रहे।
#SubjectsRelatedToJainismShouldBeIncludedInTheCurriculum. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 17:48 IST
Dehradun News: जैन धर्म से संबंधित विषय किए जाएं पाठ्यक्रम में शामिल #SubjectsRelatedToJainismShouldBeIncludedInTheCurriculum. #VaranasiLiveNews
