Bareilly News: सुभाषनगर पुलिया 15 दिन के लिए बंद, 25 हजार लोग प्रभावित, पहले दिन ही हुई परेशानी

बरेली के सुभाषनगर पुलिया को आगामी 15 दिनों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। नगर निगम क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाला सफाई अभियान चला रहा है। पुलिया बंद होने से पहले दिन ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चौपुला पुल के साथ ही सुभाषनगर की गलियों में जाम की स्थिति रही। जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह से बाइक सवार निकलने लगे, जिस पर आरपीएफ ने उन्हें रोका। इस मार्ग के बंद होने से सुभाषनगर और आसपास के करीब 25 हजार लोगों को सीधे तौर पर परेशानी होगी। आवाजाही पर असर इस रास्ते से प्रतिदिन हजारों लोग आवाजाही करते हैं। इनमें स्कूल जाने वाले बच्चे और कामकाजी लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। लोगों को अब बदायूं रोड होकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ेगा। इस वैकल्पिक मार्ग से चार किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे लोगों का समय और ईंधन दोनों बर्बाद होगा।

#CityStates #Bareilly #SewerCleaning #Transportation #NagarNigam #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 13:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: सुभाषनगर पुलिया 15 दिन के लिए बंद, 25 हजार लोग प्रभावित, पहले दिन ही हुई परेशानी #CityStates #Bareilly #SewerCleaning #Transportation #NagarNigam #VaranasiLiveNews